---विज्ञापन---

बिहार angle-right

10 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार दिवाली से पहले देगी एडवांस सैलरी

जिन सरकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति इसी महीने में हो रही है उनके लिए भी अक्टूबर महीने के अंतिम कार्य दिवस तक वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

---विज्ञापन---

Government employees Advance Salary: बिहार में सरकारी कर्मचारियों को नीतीश सरकार ने दिवाली का गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश जारी कर आगामी दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को एडवांस सैलरी देने का निर्देश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर 2024 का वेतन 25 अक्टूबर 2024 तक अग्रिम भुगतान के रूप में कर दिया जाए। बता दें इससे करीब राज्य के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में स्वास्थ्य मंत्री से बड़ा मजाक! सदर अस्पताल में सर्जिकल कैप की जगह पहना दिया ‘शूज कवर’

रिटायर हो रहे सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार सरकार ने निर्देश दिया है कि जिन सरकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति या सेवांत इसी महीने में हो रहा है (अराजपत्रित एवं राजपत्रित) उनके लिए भी अक्टूबर महीने के अंतिम कार्य दिवस तक (माह का वेतन) वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को लाभ मिलेगा जो रिटायर होने वाले हैं।

---विज्ञापन---

इस नियम के तहत बिहार सरकार ने लिया फैसला

जानकारी के अनुसार यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों को समय पर उनके वेतन का लाभ मिल सके। सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कदम राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और पर्वों के प्रति सम्मान को दिखाता है, ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ खुशहाली से त्योहार मना सकें।

ये भी पढ़ें: बिहार के इस शहर में 20 मिनट में 40 लाख की लूट, 2 बदमाशों को दुकानदार ने मारी गोली, छत से कूद भागे डकैत

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2024 08:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola