लालू परिवार में खत्म हुआ 'कोल्ड वॉर'? तेजस्वी को 'दही-चूड़ा' का न्योता देने पहुंचे तेज प्रताप, लालू-राबड़ी के छुए पैर

तेज प्रताप यादव ‘दही-चूड़ा’ भोज के लिए पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव को न्योता देने आए थे.

Tej pratap (1)

तेज प्रताप ने अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में भी उठा लिया.

पटना में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर एक भावुक पल देखने को मिला. तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात को परिवार के बीच लंबे समय से चल रही तल्खी के खत्म होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

देने पहुंचे थे दही-चूड़ा का न्योता

तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को होने वाले ‘दही-चूड़ा’ भोज के लिए पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव को न्योता देने आए थे.

विज्ञापन

माता-पिता के छुए पैर

मां के आवास पर पहुंचने पर तेज प्रताप ने सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. फिर छोटे भाई तेजस्वी यादव को खुद से न्योता दिया.

विज्ञापन

भतीजी पर लुटाया प्यार

लंबे समय के बाद तेज प्रताप और तेजस्वी मीडिया के सामने एक साथ गर्मजोशी से मिलते हुए दिखे. इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने अपनी भतीजी (तेजस्वी की बेटी) कात्यायनी को गोद में भी उठा लिया. तेज प्रताप ने इस पल को एक शानदार अनुभव बताया. बच्चे के सात मुस्कुराते हुए तेज प्रताप की तस्वीरें खूब शेयर की जा रही है.

विज्ञापन

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘पिता लालू प्रसाद यादव, माता राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले “ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज” कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया. साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ.’

बिहार के ‘कृष्ण-अर्जुन’ फिर हुए एक?

परिवार से लंबे समय तक दूरी बनाए रखने के बाद तेज प्रताप की यह पहल एक बड़ा बदलाव है. पिछले कई महीनों से दोनों भाइयों के बीच ‘शीतयुद्ध’ की अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर हुई इस मुलाकात ने विपक्षी दलों के दावों को कमजोर कर दिया है.

विज्ञापन

अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाले ‘दही-चूड़ा’ भोज पर टिकी हैं. कि क्या इस आयोजन में लालू परिवार की एकजुटता दिखेगी या नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ