कैमरे के सामने तेज प्रताप यादव ने खोया आपा, RJD नेताओं संग हुई हाथापाई, देखें Video

Tej Pratap Yadav at Misa Bharti Nomination: बिहार की पाटलीपुत्र सीट से लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने आज पर्चा दाखिल किया है। हालांकि मीसा भारती के नामांकन के बाद भाई तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पार्टी के नेताओं से भिड़ गए हैं।

Tejpratap Yadav lok sabha election 2024

Tejpratap Yadav lok sabha election 2024

Tej Pratap Yadav Fight with RJD Leaders: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार का सियासी मैदान पहले से काफी गर्म है। अब इसी बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने अपनी ही पार्टी के लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर ली, जिसका वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव की हाथापाई

विज्ञापन

दरअसल आज लालू यादव की बेटी और आरजेडी नेता मीसा भारती ने बिहार की पाटलीपुत्र सीट से नामांकन दाखिल किया। पर्चा भरते समय मीसा भारती के साथ मां राबड़ी देवी और भाई तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। हालांकि तेज प्रताप यादव अचानक से अपने ही पार्टी के लोगों पर भड़क गए और उनका गुस्सा इस कदर बढ़ा कि बात हाथापाई पर आ गई।

मीसा भारती ने की रोकने की कोशिश

विज्ञापन

इस वीडियो में तेज प्रताप यादव मंच पर मौजूद आरजेडी नेता को धक्का मारते नजर आ रहे हैं। यही नहीं गुस्से से तमतमाए तेज प्रताप यादव पार्टी नेताओं पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं। मगर बहन मीसा भारती और मां राबड़ी देवी उन्हें रोक लेते हैं। ऐसे में तेज प्रताप यादव गुस्से में स्टेज छोड़कर नीचे उतर गए। मंच से जाते समय भी मीसा भारती भाई को रोकने की कोशिश करती हैं मगर तेज प्रताप यादव उनका हाथ झटक कर आगे बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन

बिहार लोकसभा चुनाव 2024

बता दें कि आज यानी 13 मई को चौथे चरण के मतदान में बिहार की भी 5 सीटों पर वोटिंग हुई है। इसी के साथ राज्य की 40 सीटों में से 19 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। मीसा भारती की पाटलीपुत्र सीट की बात करें तो इस सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होंगे। आखिरी चरण में पाटलीपुत्र समेत 8 बड़ी सीटों पर मतदान होने हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ