Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

‘राज्यसभा चुनाव में ‘गेम’ तो हम ही जीतेंगे’, बिहार BJP की बैठक के बाद मंत्री का बड़ा दावा

बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय झा के आवास पर JDU BJP की हाई प्रोफाइल बैठक खत्म. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बनी रणनीति. मंत्री श्रवण कुमार ने जीत पर क्या बड़ा दावा किया?

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 15, 2026 11:17
shravan kumar

बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आज सुबह-सुबह राजधानी पटना में बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली. जदयू (JDU) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर NDA के दिग्गज नेताओं की बैठक के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा दावा किया. श्रवण कुमार ने कहा कि महागठबंधन भले ही जीत के कितने भी दावे कर ले, लेकिन हकीकत यह है कि जीत हमारी ही होगी. हमने ठोस रणनीति तैयार कर ली है. इतिहास गवाह है कि हम लगातार चुनाव जीतते आए हैं और इस बार भी राज्यसभा चुनाव का नतीजा हमारे पक्ष में ही रहेगा. बैठक को राज्यसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?

संजय झा के आवास पर हुई इस बैठक में बीजेपी और जदयू के कई दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आए. BJP की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय शर्मा और हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए. वहीं, JDU की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए. बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री श्रवण कुमार आत्मविश्वास से लबरेज दिखे. उन्होंने विपक्षी खेमे की रणनीतियों पर पलटवार किया.

---विज्ञापन---

क्या है इस बैठक के मायने?

दरअसल, राज्यसभा चुनाव में संख्या बल और क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच एनडीए कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. संजय झा के घर हुई इस बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी साफ इशारा करती है कि एनडीए एक-एक वोट को लेकर पूरी तरह सजग है. रणनीति तैयार है और अब बस चुनाव के नतीजों का इंतजार है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 11:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.