राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती का वीडियो वायरल, लंच करते PM मोदी पर की गपशप

Rahul-Tejashwi-Misa Bharti Discussed PM Modi : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच बिहार से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो तीनों एक साथ लंच करते नजर आ रहे हैं।

Rahul Gandhi-Tejashwi Yadav-Misa Bharti

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती का लंच करते वीडियो वायरल।

विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। 7 में से 6 चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। अब सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लोग लंच करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर गपशप कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार के दौरे पर थे। इस दौरे को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे तेजस्वी यादव और मीसा भारती के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों नेता ने पीएम मोदी के बयान पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा कि ये जो कहते हैं कि मैं भगवान का कार्य कर रहा हूं… ये उनका नर्वसनेस है। उन्होंने पूछा कि बिहार चुनाव को लेकर क्या लग रहा है? इस पर तेजस्वी ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि इस बार चौंकाने वाला नतीजा सामने आाएगा। इस पर कांग्रेस नेता बोले- है ना यूपी और बिहार में।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

पीएम मोदी पर साधा निशाना

विज्ञापन

इसके बाद राजद नेता बोले- ये आसान नहीं है, लोगों को काम चाहिए। जनता ने 10 साल मौका दिया, लेकिन बिहार के लिए कुछ काम नहीं किया। अब लोग समझ चुके हैं कि मोदी जी सिर्फ झूठ बोलते हैं। इस पर राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, बिना रुके झूठ बोलते हैं… बिना किसी झिझक के नैचुरली। इस दौरान मीसा भारती ने लंच करते हुए कहा कि बिना सोचे समझे झूठ बोलते हैं।

विज्ञापन

तेजस्वी बोले- देश की जनता भगा रही है फटाफट फटाफट फटाफट

कांग्रेस सांसद बोले- आपने नोटिस किया होगा कि इनका जो चुनाव प्रचार हो रहा है, वो चल नहीं रहा है और वो जनसभा में हमारी बात को दोहरा रहे हैं। इस पर आरजेडी नेता बोले- बिहार में उनका कोई कनेक्ट बेस नहीं है, न भीड़ होती और न कुछ, लोग अब बोर हो चुके हैं। आगे राहुल ने कहा- उनकी पूरी क्रेडिबिलिटी चली गई, इस पर तेजस्वी ने कहा- देश की जनता उनको भगा रही है फटाफट फटाफट फटाफट।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ