राहुल गांधी गिरने से बचे, पैर रखते ही मंच धंसा; मीसा भारती ने हाथ पकड़कर संभाला, बोले- मैं ठीक हूं

Rahul Gandhi Stage Damage Video Viral: बिहार के पटना में आज राहुल गांधी हादसे का शिकार होने से बचे। वे मंच से गिरते-गिरते बच गए। उनके पांव रखते ही मंच धंस गया था। इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Rally Stage Damaged Video Viral: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हादसे का शिकार होने से बच गए। वे मंच से गिरते-गिरते बच गए। उनके पांव रखते ही मंच धंस गया और वे गिरने लगे, लेकिन मीसा भारती ने उनका हाथ पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मी भी उन्हें बचाने आए, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि बेफिक्र रहिए, मैं बिल्कुल ठीक हूं।

विज्ञापन

बता दें कि राहुल गांधी आज बिहार में हैं। वे पटना के पालीगंज इलाके में महागठबंधन की कैंडिडेट मीसा भारती के लिए वोट अपील करने आए थे। इस दौरान उनके साथ मीसा भारती के अलावा तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। दोनों ने अपने संबोधन में भाजपा और PM मोदी को आड़े हाथों लिया। दोनों ने लोगों से कांग्रेस गठबंधन को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

विज्ञापन

राहुल का दावा- सरकार बनते ही मोदी से ED करेगी पूछताछ

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पटना के ही बख्तियारपुर में रैली की और करीब 18 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने 10 साल में कोई काम नहीं किया। जनता उनसे खुश नहीं है। वे इस बार न चुनाव जीतेंगे और न ही प्रधानमंत्री बनेंगे। वे कहते हैं कि फैसले मैं नहीं लेता, भगवान लेते हैं, लेकिन ऐसा वे कानूनी पचड़े में फंसने से बचने के लिए कहते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार पर तो सबसे पहले उनसे सवाल-जवाब किए जांएगे। अंबानी-अडानी को लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्हें बताना पड़ेगा कि कैसे अमीर और ज्यादा अमीर बन गए कि दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए। मोदी देश को बांटने की कोशिश करते रहते हैं। कभी धर्म की बात करते तो कभी जातिगत गणना कराने की बात करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भाषा का स्तर काफी गिर गया है। इसलिए आज लोग उनका भाषण सुनना नहीं चाहते। वे कभी मंदिर तो कभी मस्जिद की बात करते हैं। वे कभी मछली तो कभी मुजरे की बात करते हैं। बिहार आकर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को गालियां देते हैं। प्रधानमंत्री को ऐसा शोभा नहीं देता। उन्हें अपनी जुबान पर कंट्रोल रखते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ