हेलीकॉप्टर छोड़ गाड़ी से जनसभा में क्यों पहुंचे नीतीश कुमार? पायलट की एक भूल से परेशान हुए CM

Nitish Kumar Election Campaigns : देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरणों के लिए एक जून को मतदान होगा। इसे लेकर नेता लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर छोड़कर सड़क मार्ग से जनसभा में पहुंचे। पायलट की एक भूल से सीएम को परेशान होना पड़ा।

Nitish Kumar Helicopter Fuel Finished

हेलीकॉप्टर छोड़ सड़क मार्ग से रैली में पहुंचे सीएम।

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 7 में से 6 चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजनीतिक दलों ने सातवें चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस वक्त सभी नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। चुनावी दौरे के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर का तेल खत्म हो गया। इसके बाद उन्हें सड़क मांग से पटना साहिब जाना पड़ा।

सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को मसौढ़ी के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के संपतचक जाने के लिए अपने हेलीकॉप्टर में बैठे तो उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। पायलट ने जांच की तो पता चला कि विमान में फ्यूल नहीं था। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई है।

हेलीकॉप्टर में फ्यूल डलवाना भूल गया था पायलट

सूत्रों का कहना है कि पायलट ने उड़ान भरने से पहले हेलीकॉप्टर में तेल डलवाना भूल गया था। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार सड़क मार्ग से धनरुआ होकर संपतचक के चैनपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, बाद में हेलीकॉप्टर चैनपुर पहुंच गया और फिर सीएम नीतीश पटना साहिब से पुनपुन के लखना पहुंचे और वहां चुनावी रैली की।

सड़क मार्ग से जाने की पीछे राजनीतिक मकसद

सीएम नीतीश कुमार के सड़क मार्ग से जाने के पीछे कुछ राजनीतिक मकसद भी हो सकता है। उधर, एसडीओ अमित कुमार पटेल ने हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की बात से मना कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सीएम सड़क मार्ग से चैनपुर क्यों गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ