घुसपैठियों पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- बिहार में जल्द शुरू होगा ऑपरेशन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के अररिया में सीमा सुरक्षा बल के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान शाह ने जनता को संबोधित किया. शाह ने कहा, ‘हम पूरे सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे. आमतौर पर लोगों को नेता को वादे याद कराने पड़ते हैं. लेकिन मैं यहां की जनता को अपना वादा याद दिलाने आया हूं. घुसपैठिए गरीबों के अनाज की हकमारी करते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इनको देश से बाहर करना जरूरी है.

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के अररिया में सीमा सुरक्षा बल के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान शाह ने जनता को संबोधित किया. शाह ने कहा, ‘हम पूरे सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे. आमतौर पर लोगों को नेता को वादे याद कराने पड़ते हैं. लेकिन मैं यहां की जनता को अपना वादा याद दिलाने आया हूं. घुसपैठिए गरीबों के अनाज की हकमारी करते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इनको देश से बाहर करना जरूरी है. बिहार की सरकार से लेकर डीएम, एसपी से डिटेल मीटिंग करके हम एक्शन प्लान बना रहे हैं. सीमा से 10 किमी अंदर जितने भी अवैध अतिक्रमण हैं, उन्हें हटा दिया जाएगा.’

विज्ञापन

अररिया से शाह ने किया बड़ा ऐलान

अमित शाह ने अररिया में एसएसबी के कार्यक्रम से एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि ‘हम एक-एक घुसपैठियों को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे. ये कोई चुनावी वादा नहीं है, ये क्रेंद की मोदी सरकार का संकल्प है. हमने वादा किया था कि घुसपैठियों को सीमांचल से बाहर निकाल देंगे. घुसपैठिए हमारे देश के रोजगार में भी देश के नौजवानों की उम्मीदों को क्षीण कर देते हैं. अब समय आ गया है कि समूचे देश में हर स्तर पर काम करके देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का अभियान चलाना होगा.’

विज्ञापन

वहीं, अमित शाह ने आगे कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि जन सांख्यिकी यानी डेमोग्राफी परिवर्तन की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की जाएगी. वो समिति सिर्फ सीमा के इलाके नहीं, बल्कि पूरे देश की बदली डेमोग्राफी का गहराई से अध्ययन कर रिपोर्ट सौंपेगी.

शाह ने कहा कि डेमोग्राफी में बदलाव को देखें तो इससे सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार, बंगाल और झारखंड हैं. बंगाल में भी हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर भेजेंगे और इसकी शुरुआत बिहार से होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ