बिहार में छिड़ा पोस्टर वार, तेजस्वी यादव को आरजेडी समर्थकों ने बताया 'फ्यूचर CM'

RJD workers called Tejashwi Yadav future CM: बिहार में पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है, बता दें कि राजधानी पटना में तेजस्वी यादव के आवास के बाहर आरजेडी समर्थकों ने एक पोस्टर लगाया है, जिसमें उन्हें ‘फ्यूचर CM’ बताया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-05 at 14.33.53

RJD workers called Tejashwi Yadav future CM(सौरभ कुमार ): यूपी में अखिलेश यादव को ‘फ्यूचर CM’ बताए जाने के बाद अब बिहार में पोस्टर वार छिड़ गया है। छिड़ गया है। अब एक बार फिर आरजेडी समर्थकों ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता दिया है। साथ ही पोस्टर में उन्हें 34 वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। आरजेडी के बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं।

खुद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है।अब एक बार फिर आरजेडी ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का ‘फ्यूचर सीएम’ बता दिया है। आरजेडी के इस पोस्टर ने एक बार फिर नीतीश की टेंशन बढ़ा दी है।

तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग

बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी तो उसके बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि जेडीयू ने तेजस्वी को सीएम बनाने की डील आरजेडी के साथ की है और इसी डील के तहत, जेडीयू का आरजेडी के साथ गठबंधन हुआ। जेडीयू और आरजेडी की इसी डील को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल उठाया था और आखिरकार उन्हें जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनानी पड़ी थी। उधर, सत्ता में आने के बाद आरजेडी के तमाम बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं। चाहे वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हों या शिवानंद तिवारी या फिर अन्य नेता ये सभी लगातार तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ