बिहार में कई राजनीतिक दलों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के बीच एनडीए 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झंझारपुर (मधुबनी) दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा की तैयारी कर रहा है। इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी मधुबनी के भौड़ागढ़ी स्थित एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे। इस बड़े कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और बताएंगे कि किस तरह उन्हें अभी से चुनावी की तैयारियों में जुटना है और शहर-शहर, गांव-गांव जाकर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाना है।
पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटे NDA नेता
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मंत्रियों और एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की रैली में भारी भीड़ जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को सफल बनाने के लिए मंगलवार को संजय झा ने ललन सिंह के साथ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में दो सभाओं को संबोधित किया। सभा में नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सीतामढ़ी जेडीयू सांसद देवेश ठाकुर, समस्तीपुर एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी, राज्य मंत्री अशोक चौधरी, नितिन नवीन और अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में ‘बिहार मिलन समारोह’ के दौरान कहा था कि राज्य में चुनाव बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। हालांकि, बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं और चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में कहा कि ‘पिछली बार जब अमित शाह यहां आए थे, तो उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ही सीएम होंगे। मेरे पिता शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय हैं और वे अगले 5 साल तक सरकार चला सकते हैं।’
राजनीतिक फायदे के लिए दौरा करते हैं पीएम: पप्पू यादव
वहीं, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ चुनावी साल में बिहार का दौरा करते हैं, लेकिन बिहार को कुछ भी देने की घोषणा नहीं करते हैं। सांसद अपने खुर्दा आवास पर बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ राजनीतिक फायदा के लिए बिहार का दौरा करते हैं। सांसद ने कहा कि 12 वर्ष से बीजेपी की सरकार है और आज बिहार में 64 प्रतिशत फैक्ट्री बंद हैं। 90 प्रतिशत पुरानी फैक्ट्री भी बंद हो गई है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करने वाले बीजेपी की सरकार ने एक भी फैक्ट्री को विशेष पैकेज नहीं दिया।
पप्पू यादव ने की ये मांग
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे में मिथिला, कोसी व सीमांचल को विशेष पैकेज देने, इस इलाके के लिए एक स्वायत्त क्षेत्र विकास परिषद बनाने, दरभंगा राज द्वारा बनाए गए पेपर मिल व दरभंगा के बंद पड़े चीनी मिल चालू करने की घोषणा करें। सांसद ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग को सुरक्षा देने और सहरसा में एम्स का निर्माण करने और सहरसा में डीआरएम कार्यालय खोलने की घोषणा भी पीएम करें।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines