Bihar News: बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटे को मरा समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वह सात साल बाद लौट आया है। पहले उसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हुआ। मां-बाप भी हैरान रह गए। आखिरकार मां-बाप ने उसे अपने सीने से लगा लिया। सभी खुशी से झूम उठे।
2016 में लापता हुआ था बेटा
यह पूरा मामला लखनी बीघा पंचायत के आसोपुर गांव का है। गांव के बृजनंदन राय घर में पत्नी पियरिया देवी के साथ रहते हैं। 2016 में उनका बेटा बिहारी राय अचानक घर से लापता हो गया था। मां-बाप ने बेटे को हर उस जगह ढूंढा, जहां उसके मिलने की संभावनाएं थीं। लेकिन मायूसी हाथ लगी।
इसलिए करना पड़ा अंतिम संस्कार
पिता बृजनंदन कहते हैं कि लापता होने के बाद उनका बेटा बिहारी अक्सर उनके सपने में आता था। यह बात उन्होंने एक ओझा से बताई तो उसने अंधविश्वास में उन्हें जकड़ लिया। बताया कि बेटे की आत्मा उन्हें परेशान कर रही है। बेटा मर चुका है। इसलिए उसका एक पुतला बनाकर अंतिम संस्कार करना होगा, वरना उसे शांति नहीं मिलेगी।
पिता ओझा की बातों में आ गए। उन्होंने आटे का पुतला बनवाकर उसका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया।
दिल्ली की संस्था ने परिवार से मिलवाया
हाल ही में गांव के मुखिया पर दिल्ली की एक संस्था का फोन आया। संस्था ने बिहारी के जीवित होने की बात बताई। फोटो भी भेजे। बिहारी की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। बिहारी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह कैसे लापता हुआ, कहां-कहां रहा, यह सबकुछ उसे याद नहीं है।
यह भी पढ़ें: News24 EXCLUSIVE: अंजू ने कबूला इस्लाम, लेकिन क्या बच्चों को कबूल करेगा पाकिस्तान?
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
8 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines