पटना में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, बाइक सवारों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां

Patna Property dealer murder: जमीन कारोबारी सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही सीमेंट कारोबारी प्रमोद और नेपाली के साथ सुबह में रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने निकले थे।

Patna Property dealer murder, Crime News, Patna News, Crime, Bihar news, Patna murder News

Patna Property dealer murder: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले जमीन कारोबारी सत्येंद्र सिंह को गोलियां से भून डाला, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में गांव वालों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकले थे

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेऊर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पटना एम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों के मुताबिक बेतौरा गांव के रहने वाले जमीन कारोबारी सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही सीमेंट कारोबारी प्रमोद और नेपाली के साथ सुबह में रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने निकले थे, इस बीच करीब 5:00 बजे के आसपास बेतौरा रोड में पुल के पास बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर ताबड़-तोड़ गोलियों की बौछार कर दी, जिसके बाद कई गोलियां सत्येंद्र सिंह के शरीर में लगी और वह वहीं गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अपराधी बेतौड़ा गांव की तरफ से आए थे और बेऊर गांव की तरफ होते हुए फरार हो गए। मामले को लेकर बेऊर थाना अध्यक्ष उषा कुमारी सिन्हा ने बताया कि अपराधियों की पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम एम्स में कराया जा रहा है, कितनी गोलियां लगी है और इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता लगाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ