Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

चाचा-भतीजे ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! पशुपति ने क्यों की धोखे की बात? झारखंड में NDA की एकजुटता पर संशय

Chirag Paswan Pashupati Paras News: चिराग पासवान और पशुपति पारस ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। देखना होगा कि बीजेपी इन्हें झारखंड में अपने गठबंधन का हिस्सा बनाती है कि नहीं। पशुपति पारस ने झारखंड में एक सीट की मांग की है।

Author
Edited By : Nandlal Sharma Updated: Sep 30, 2024 14:22
चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस, ने झारखंड में चुनाव लड़ने की बात कही है।
चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस, ने झारखंड में चुनाव लड़ने की बात कही है।

Chirag Paswan Pashupati Paras News: बिहार एनडीए के दो नेता फिर एक सुर ही बात करने लगे हैं। उनका रिश्ता चाचा-भतीजे का है, लेकिन दोनों की बातें ही एनडीए की टेंशन बढ़ाने वाली हैं। दरअसल बात चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस की हो रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टियां दांव चलने में जुटी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भी झारखंड का चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि झारखंड के बीजेपी सहप्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने 28 सितंबर को ऐलान किया था कि बीजेपी राज्य में सुदेश महतो की आजसू और नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हिमंता के इस बयान के बाद ही चिराग पासवान और पशुपति पारस का बयान आया है। दोनों नेता एक सुर में बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव से पहले NDA से मनचाही सीटों की डिमांड, पशुपति पारस ने कही ये बड़ी बात

---विज्ञापन---

पशुपति ने की धोखे की बात

चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने कहा है कि अगर एनडीए में उचित सम्मान नहीं मिला तो पार्टी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पशुपति पारस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धोखा हुआ, लेकिन पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पशुपति पारस ने झारखंड चुनाव में भी बीजेपी से अपने लिए सीट मांगी है। पारस ने नाराजगी जताते हुए लोकसभा चुनाव में उचित सम्मान नहीं मिलने को धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी अध्यक्ष की सक्रियता के चलते हुए एक सीट तो जरूर मिलेगी। साफ है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी पशुपति पारस ने अपना दावा पेश कर दिया है।

चिराग की पार्टी लड़ेगी झारखंड चुनाव

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 29 सितंबर को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड चुनाव लड़ेगी। पार्टी गठबंधन के साथ अकेले चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रही है। चिराग की पार्टी झारखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः नीतीश के दिल्ली दौरे के क्या मायने? 2 दिन राजधानी में रहेंगे, बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा

झारखंड चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन पितृ पक्ष गुजरने का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद औपचारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान हो सकता है। इस बीच रविवार को नीतीश कुमार दो दिन के दिल्ली दौरे पर पहुंचे। देखना ये है कि बीजेपी झारखंड में चिराग और पशुपति को अपने साथ लेती है कि नहीं। जून 2024 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद चिराग पासवान का कई मुद्दों पर स्टैंड बीजेपी से अलग था। आरक्षण, वक्फ बोर्ड और जाति जनगणना के खिलाफ चिराग ने बीजेपी के स्टैंड का विरोध किया था।

पशुपति को बीजेपी ने किया एक्टिव

चिराग पासवान के बदलते तेवर को देखते हुए अमित शाह ने दिल्ली में उनके चाचा पशुपति पारस से मुलाकात की थी, बाद में वे चिराग पासवान से भी मिले थे। एनडीए के अहम सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी पशुपति का पक्ष लिया था और कहा था कि वे एनडीए का अहम हिस्सा हैं। हालांकि पशुपति के तेवर अब बदले हुए हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान के साथ गठबंधन किया था, जबकि पशुपति को कोई सीट नहीं मिली थी। पशुपति पारस अब इसे धोखा करार दे रहे हैं। देखना होगा कि बीजेपी चिराग और पशुपति के बदले तेवरों से कैसे निपटती है।

First published on: Sep 30, 2024 02:22 PM

संबंधित खबरें