---विज्ञापन---

बिहार angle-right

सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

Nitish Kumar Dussehra Programme: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके हाथ से तीर-कमान छूटता नजर आ रहा है।

---विज्ञापन---

Nitish Kumar Dussehra Programme: देशभर में दशहरा की धूम है। असत्य पर सत्य की जीत के त्योहार दशहरा के पर्व पर लोगों ने रावण दहन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मौके पर धनुष-बाण चलाते नजर आए, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस तरह छूटे धनुष-बाण 

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शिरकत की। इस दौरान सभी अतिथियों के हाथ में धनुष-बाण दिया गया। सीएम नीतीश भी धनुष-बाण लेकर खड़े हो गए। हालांकि वह पास खड़े मंत्रियों से इसके बारे में पूछताछ करते नजर आए। फिर जब रावण दहन के लिए धनुष से तीर छोड़ा जाना था, तब सीएम नीतीश के हाथ से धनुष-बाण दोनों ही छूटकर मंच से नीचे गिर गए। जबकि बाकी अतिथियों के पास धनुष-बाण हाथ में ही थे।

---विज्ञापन---

थोड़े गंभीर हो गए नीतीश कुमार 

नीतीश कुमार इसके बाद थोड़े गंभीर नजर आए। सीएम नीतीश का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य और संगीत सहित कई प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद जैसे-जैसे रात ढलती गई, आसमान में आतिशबाजी की रोशनी जगमगा उठी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार को NDA के साथ नहीं जाना था…’ जेपी मामले में कांग्रेस की एंट्री, CM पर ली चुटकी

मैथिली लुक में दिखा रावण 

पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में रावण को मैथिली लुक दिया गया। जिससे मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर की झलक नजर आई। यह 80 फीट का पुतला था। यह आयोजन बेहद खास रहा। इस दौरान हनुमान की एंट्री भी क्रेन के जरिए की गई। बता दें कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करते हुए जीत हासिल की थी। इस वजह से इस त्योहार को विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत देशभर में कई जगहों पर रावण दहन का उत्साह देखा गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘जब वे पैदा हुए तब खजाना लूटा था…चारे घोटाले का प्रोडक्ट…’, तेजस्वी यादव पर ये क्या बोल गए नीतीश के मंत्री

First published on: Oct 12, 2024 08:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola