'नीतीश कुमार को NDA के साथ नहीं जाना था...' जेपी मामले में कांग्रेस की एंट्री, CM पर ली चुटकी

Bihar Politics News; अखिलेश यादव के शुक्रवार को नीतीश कुमार के एनडीए सरकार से समर्थन वापस ले लेने की बात को लेकर अब कांग्रेस ने भी सीएम पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने एनडीए के साथ जाकर गलती की है।

Bihar Khal Samman

बिहार खेल सम्मान

Congress Slams Nitish Kumar: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ में जेपीएनआईसी में जाने से रोकना सुर्खियों में बना रहा। इस मुद्दे पर बिहार से यूपी तक जमकर राजनीति हुई। अखिलेश यादव ने इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने एनडीए से गठबंधन तोड़ने की अपील कर डाली। अब इस मामले में कांग्रेस की एंट्री भी हो गई। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बयान देकर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

विज्ञापन

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष को जेपीएनआईसी में जाने से रोकना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता को जेपी की मूर्ति के पास जाने से रोका जाता है। यह काम देश और प्रजातंत्र का अपमान है। देश की जनता देख रही है कौन क्या कह रहा है? वहीं नीतीश के एनडीए से अलग होने की अखिलेश की अपील पर उन्होंने कहा कि उन्हें एनडीए में जाना ही नहीं था।

विज्ञापन

अपने विवेक से फैसला ले नीतीश कुमार

अब जब वे चले गए हैं तो फैसला उनके विवेक पर छोड़ देना चाहिए। कायदे से तो वहीं गलत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब महागठबंधन के साथ उनकी सरकार चल रही थी कि वे एनडीए के साथ क्यों गए? वहीं इस पूरे मामले को लेकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जेडीयू पूरी तरह जेपी के आदर्शों पर चल रही है। सपा को सोचना चाहिए कि जिस कांग्रेस के खिलाफ जेपी से लड़े और जिस पार्टी को जेल में डाल दिया उसके साथ कैसे रिश्ता बनाकर रखा है। जेपी ने परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ संघर्ष किया।

विज्ञापन

नीतीश कुमार जेपी के सेनानी

उन्होंने कहा कि आज अखिलेश को बताना चाहिए कि उन्होंने जेपी के कौनसे आदर्श का जीवन में अपनाया है। सपा के अंदर कोई आतंरिक लोकतंत्र नहीं है। पूरी पार्टी एक परिवार है। ऐसे में वे नीतीश कुमार को नसीहत दे रहे हैं। यह हजम नहीं हो रहा। नीतीश कुमार जेपी के प्रमुख सेनानी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ