Bihar Student Finds Rs 87 Crore Bank Balance: बिहार के मुजफ्फरपुर इलाके में एक छात्र के उस समय होश उड़ गए जब उसके बैंक में अचानक 87.65 करोड़ रुपये आ गए। इतनी अधिक रकम देखकर वह घबरा गया। हालांकि करीब पांच घंटे बाद ये रकम उसके अकाउंट से वापस निकाल ली गई। अब बैंक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं किस अकाउंट से इतनी बड़ी रकम का लेनदेन हुआ था।
दरअसल, ये पूरा मामला सकरा प्रखंड के चंदन पट्टी का है। यहां रहने वाला सैफ अली स्थानीय सुविधा केंद्र पहुंचा और केंद्र कर्मचारी से अपने अकाउंट से 500 रुपए निकालने की बात कही। इस दौरान केंद्र कर्मचारी ने बताया कि उसके अकाउंट में 87.65 करोड़ रुपये हैं। ये सुनकर सैफ के होश उड़ गए और वह वापस भागता हुआ घर पहुंचा।
परिजनों ने बैंक में की की मामले की शिकायत
सैफ के अनुसार उसके अकाउंट में करीब 600 रुपये बैलेंस था। परिजनों को इस बात का पता लगने पर मामले की शिकायत उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में की गई। इस सब के बीच करीब पांच घंटे बीत गए। बैंक ने जांच की तो 87.65 करोड़ की रकम वापस जा चुकी थी। बैंक अधिकारियों ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में ये मामला साइबर ठगी का लग रहा है।
इतनी अधिक रकम के लेनदेन से राज्य की जांच एजेंसियां अलर्ट
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि किस अकाउंट से छात्र के खाते में ये लेनदेन हुआ। बिहार पुलिस के साइबर एक्सपर्ट इस मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इतना अधिक रकम के लेनदेन से राज्य की जांच एजेंसियों हरकत में आ गई हैं। बैंक के अन्य खातों की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Bihar NEET 2024 को लेकर बड़ा अपडेट! यहां जानें PG काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी सूचना
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
11 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines