बिहार में अपराधी बेखौफ, नीतीश के गृह जनपद में दिनदहाड़े पत्रकार को मारी गोली

Bihar Crime News : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं और पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। नालंदा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पत्रकार पर फायरिंग कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

भारत बंद के दौरान जवान ने एसडीएम पर लाठी चला दी।

भारत बंद के दौरान जवान ने एसडीएम पर लाठी चला दी।

विज्ञापन

Bihar Crime News (राजकुमार मिश्रा) : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा में अपराधी बेखौफ हैं। उन्हें किसी का कोई डर नहीं है। अपराधियों ने दिनदहाड़े चलती बाइक पर एक पत्रकार को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में स्थित पीपलतल मोड़ के पास की है। पत्रकार दीपक विश्वकर्मा बाइक पर अपनी पत्नी के साथ बिहारशरीफ से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने पत्रकार पर गोलियां चला दीं, जिससे वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से गिर गए। इस पर लोगों ने पत्रकार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया गया है।

Advertisment

पत्रकार के गर्दन और सीने में लगी गोली

बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। पत्रकार के गर्दन और सीने में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और उन्होंने मौके से खोखा बरामद कर लिया है। नालंदा के डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे। पत्रकार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

विज्ञापन

इस मामले में नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर गोली चली, जिससे वे जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ