बिहार में तेज प्रताप यादव की जान को खतरा, पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ थाने पहुंचे लालू के लाल

Tej Pratap Yadav life danger in bihar: बिहार से बड़ी खबर आ रही है. तेजप्रताप यादव की जान को खतरा है. लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को लिखे पत्र में यह आशंका जताई है. पार्टी से निकाले गए राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव के खिलाफ पटना थाने में शिकायत भी दी गई है.

tej pratap yadav

Tej Pratap Yadav life danger in bihar: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की जान को खतरा है. लालू यादव के बड़े बेटे ने पार्टी से निकाले गए राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पटना थाने में शिकायत भी दी है. तेज प्रताप यादव ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को भी पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है. पत्र में आरोप लगाया है कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. तेज प्रताप यादव ने आरोपी नेता को अपनी पार्टी से निकाल दिया था.

विज्ञापन

संतोष रेनू यादव क्यों निकाला

संतोष रेनू यादव जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं, जिन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पार्टी अनुशासन और सार्वजनिक छवि को धूमिल करने का दोषी ठहराया था. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण ही संतोष रेनू यादव को पार्टी से निष्कासित करने का फरमान सुनाया गया था. आरोप है कि संतोष रेनू यादव की ओर से तेज प्रताप यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं, गृह मंत्री को लिखे पत्र में तेज प्रताप यादव ने व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी.

विज्ञापन

नीतीश सरकार को लेकर भी तेजप्रताप के बदले सुर

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के बिहार सरकार को लेकर भी सुर नरम पड़ने लगे हैं. बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जब तेज प्रताप यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कभी-कभी प्रशासन विफल हो जाता है. हत्याएं सिर्फ बिहार में ही नहीं हो रही हैं; ये बिहार के बाहर भी हो रही हैं. सरकार पूरी तरह एक्शन में है. बीते दिन तेजप्रताप का धुरंधर फिल्म के गीत पर रील वायरल हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ