फूलों की वजह से खुला जीतन सहनी की हत्‍या का राज! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

Jitan Sahani Murder Latest Udpate : बिहार के दरभंगा से एक हाईप्रोफाइल मर्डर केस सामने आया है। इसे लेकर पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन का जमावड़ा उनके गांव में लगा हुआ है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Jitan Sahani Murder

वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या।

Jitan Sahani Murder Latest Udpate : बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हाईप्रोफाइल मर्डर केस ने बिहार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिए। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में जीतन सहनी की लाश बरामद की। अब बड़ा सवाल उठता है कि किसने सबसे पहले जीतन सहनी की लाश देखी?

विज्ञापन

70 साल की उम्र में जीतन सहनी दरभंगा के ब‍िरौल ब्‍लॉक स्‍थ‍ित सुपौल गांव में रहते थे। वे रोज सुबह 4 बजे भजन बजाते थे, जिसकी आवाज पूरे गांव में पहुंची थी। मंगलवार सुबह उनके घर से भजन की आवाज नहीं आई। साथ ही उनके घर के बाहर फूलों का बगीचा भी है, जहां गांव की महिलाएं रोजाना पूजा के लिए फूल तोड़ने आती थीं।

विज्ञापन

फूल तोड़ने आई महिलाओं को हुआ था शक

विज्ञापन

महिलाएं रोज की तरह आज सुबह भी फूल तोड़ने आईं तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने घर के अंदर ताकझांक की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिखा। इसके बाद महिलाओं ने सामने का दरवाजा खटखटाया, लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य ग्रामीण भी मौक पर पहुंच गए।

घर के पीछे का टूटा था दरवाजा 

विज्ञापन

ग्रामीण घर के पीछे जाकर देखा तो वहां का दरवाजा टूटा हुआ था, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और फिर लोग सामने से घर के अंदर घुसे। जीतन सहनी की लाश देखकर लोग चौंक गए। जीतन सहनी के पेट और हाथ में गहरे जख्म देखकर ऐसा लग रहा है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

विज्ञापन

जानें क्या बोले मुकेश सहनी?

विज्ञापन

इसे लेकर वीआईपी के चीफ मुकेश सहनी ने पिता जीतन सहनी की हत्या पर कहा कि मैंने सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लालू प्रसाद यादव से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ