---विज्ञापन---

बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई

Bihar Government School Teachers: शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

Bihar Government School Teachers: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है। बिहार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में सभी शिक्षकों को केवल फॉर्मल कपड़े पहनकर आने होंगे।

तेज संगीत, डीजे और डांस से बचें

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी टीचर ड्यूटी के दौरान जींस, टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकता। इसके अलावा स्कूल में तेज संगीत, डीजे, डांस जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों पर भी सख्ती बरतने के आदेश दिए गए है। सालाना कार्यक्रमों में किसी तरह की फूहड़ता से बचने की सलाह दी गई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी रील

बता दें आए दिन सोशल मीडिया पर शिक्षकों के बच्चों के साथ डांस करने और रील बनाने की वीडियो वायरल होती हैं। बिहार शिक्षा विभाग ने इन सब के मद्देनजर सख्त कदम उठाया है। यानी शिक्षा विभाग का स्कूल के माहौल को सुधारने और परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर जोर है।

ये भी पढ़ें: बिहार में टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन; वैशाली एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कैसे बचाई 500 से ज्यादा यात्रियों की जान?

---विज्ञापन---

स्कूल का माहौल खराब हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शिक्षकों की स्कूल से डांस करते या अन्य आपत्तिजनक वीडियो से स्कूल का माहौल खराब होता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने ये सख्त कदम उठाया है। सभी टीचरों स्कूल और अपने पद की गरिमा बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

आदेश न मानने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई 

शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग के कैलेंडर में बताए गए विशेष अवसरों को छोड़कर अन्य मौकों पर डीजे आदि की अनुमति नहीं होगी। आदेश में साफ कहा गया है कि संगीत आदि तेज आवाज में बजाने से बचें। इसके अलावा आदेश न मानने स्कूल में रील बनाने या शैक्षणिक गतिविधि को छोड़कर अन्य कोई  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नीतीश के लिए हरियाणा का संदेश क्या? मोदी सत्ता को मिला बूस्टर डोज, NDA में दिखेगा बीजेपी इफेक्ट

First published on: Oct 09, 2024 09:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola