हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दोस्त बनकर दुष्कर्म किया और बेच दिया...नाबालिग ने पुलिस को सुनाई रॉन्ग नंबर कॉल से रेप तक की कहानी

Minor Girl From Bihar Raped For Two Months In Rajasthan आरोपी ने भोपाल के एक शख्स के हाथ पीड़िता को तीन लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी उसके साथ रेप किया गया। 5 अक्टूबर को मौका मिलते ही लड़की वहां से भाग निकली और 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन

Minor Girl From Bihar Raped For Two Months In Rajasthan:खबर बिहार से है, जहां नाबालिग लड़की से रेप करने के बाद 3 लाख में बेचने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला बिहार के मधुबनी जिले का है, मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के पास एक साल पहले रान्ग नंबर से कॉल आई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बात होने लगी।

आरोपी ने धीरे- धीरे लड़की को अपने प्यार के झांसे में ले लिया और मिलने के बहाने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाएं। पीड़िता के विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। आरोपी रामलखन राजस्थान का रहने वाला है। पीड़िता के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसकी वजह से उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली  थी। मां सौतेले पिता के साथ नेपाल में रहती है।

शादी करने के बहाने राजस्थान ले गया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी करने के बहाने  करीब पांच महीने पहले जयनगर रेलवे स्टेशन से राजस्थान ले गया। दो महीने तक आरोपी पीड़िता के साथ ही रहा, इस दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जब लड़की ने आरोपी से शादी करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। शादी के लिए कहने पर आरोपी मारपीट करता था। 

विज्ञापन

3 लाख रुपए में बेच दिया

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भोपाल के एक शख्स के हाथ पीड़िता को तीन लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी उसके साथ रेप किया गया। 5 अक्टूबर को मौका मिलते ही लड़की वहां से भाग निकली और 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 9 अक्टूबर को पुलिस ने बाल कल्याण समिति भोपाल से काउंसिलिंग के बाद पीड़िता को उसके परिजन को सौंप दिया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 

मामले में मध्य प्रदेश के भोपाल कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट एकता ठाकुर ने पॉक्सो एक्ट में हरलाखी पुलिस को केस दर्ज करने और पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान कराने का आदेश दिया है। बाल कल्याण समिति से प्राप्त पत्र और भोपाल के कोतार रोड थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola