बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विवादित बयान-'पैगंबर मोहम्मद साहब को बताया मर्यादा पुरुषोत्तम'
Edited By Amit Kasana

Education Minister of Bihar Prof. chandrashekhar
Edited By Amit Kasana

Education Minister of Bihar Prof. chandrashekhar
Bihar News: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपने विवादित बयान को लेकर इंटरनेट पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, नालंदा में आयोजित जन्माष्टमी समारोह में उन्होंने ‘पैगंबर मुहम्मद साहब’ की तारीफ की। अपने बयान में शिक्षा मंत्री ने उनकी तुलना ‘मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम’ से कर डाली।
इसके बाद इंटरनेट पर जैसे भूचाल आ गया है। भाजपा ने शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षा मंत्री के कहा कि जब दुनिया में शैतानियत बढ़ गई और लोगों का ईमान खत्म हो गया। उन्होंने आगे कहा कि जब धरती पर बेईमानी और शैतान ज्यादा हो गए तब मध्य एशिया में प्रभु ने एक शानदार महान योद्धा मर्यादा पुरूषोत्तम मो. साहब को पैदा किया।
बता दें बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले रामचरित मानस पर दिए अपने एक बयान पर वह खुर्खियों में आए थे। उधर, भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। वह दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं। पूरी राजद ना हिन्दू का है और न ही मुसलमान का है। यह परिवाद की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: