बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान भी बढ़ा, पढ़ें IMD का पूरा अपडेट

बिहार में कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। इसके अलावा 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

bihar weather
विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से बेमौसम बारिश ने राज्य के लोगों का जीना मुश्किल किया था। बीते दिन से राज्य के कई हिस्सों में लंबे समय बाद धूप खिली और लोगों को बारिश से राहत मिली। आज भी कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 5-8 डिग्री बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 मई से राज्य के तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही IMD ने बताया कि बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, अरवल, जहानाबाद, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे राज्य में शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 5-8 डिग्री वृद्धि हो सकती है।

शहरों के तापमान में वृद्धि

पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ