बिहार के दरभंगा में क्यों मचा बवाल? इंटरनेट किया गया बंद

Darbhanga Internet Ban : बिहार के कई जिलों में बवाल मचा हुआ है। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट आमने-सामने आए गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस पर प्रशासन ने दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया।

Bihar internet ban

बिहार के दरभंगा में इंटरनेट बंद।

Darbhanga Internet Ban : बिहार के कई जिलों में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई है। भागलपुर और दरभंगा में यह बवाल मचा हुआ है। दोनों जिलों में स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

दरभंगा के मुड़िया गांव में गुरुवार को मां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकला था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके एक दिन बाद बहेड़ा मार्केट में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जित करने दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन

17 से 19 फरवरी तक बंद रहेगा इंटरनेट

विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से जारी तनाव को देखते हुए दरभंगा के डीएम और पुलिस अधीक्षक ने गृह विभाग से इंटरनेट बंद करने की अनुशंसा की थी। इस पर गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए पूरे जिले में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इसके तहत शनिवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की योजना रहे थे कुछ लोग

विज्ञापन

गृह विभाग के आदेशानुसार, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, यूट्यूब (अपलोड), इंस्टाग्राम, गूगल, टेलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर बैन रहेगा। प्रशासन ने एक आरोपी का मोबाइल जब्त किया, जिससे पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्व व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर माहौल बिगाड़ने की योजना बना रहा है। इसके बाद पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

भागलपुर में भी दो गुटों के बीच हुआ पथराव

विज्ञापन

भागलपुर के लोदीपुर में भी शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव और झड़प हुई थी। सरस्वती मां की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए एक गुट सबलपुर से गंगटा नदी जा रहा था, तभी रास्ते में दूसरे गुट ने पथराव कर दिया। माहौल बिगड़ा देख पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ