Bihar Triple Murder: गया में तीन बच्चों की हत्या के बाद महिला ने की खुदकुशी, जानें क्यों उठाया ये कदम?

Bihar news, bihar crime, bihar triple murder, Woman dies by suicide, gaya news
विज्ञापन

Bihar Triple Murder: बिहार की महिला ने अपने 3 बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। मामला गया जिले के मगरा इलाके का है। शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु ने बताया कि ‘गया के मगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को मालती देवी नाम की एक महिला और उसके तीन बच्चे मृत पाए गए।

एसपी हिमांशु के मुताबिक महिला ने पहले अपने बच्चों को फांसी पर लटकाया और फिर कथित तौर पर खुद भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पति से प्रताड़ित किए जाने का बताया जा रहा मामला

एसपी हिमांशु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति की ओर से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मृतका मालती देवी के रिश्तेदारों ने उनके पति पर घरेलू तनाव का आरोप लगाया है, जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया था और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ