Bihar: शिक्षकों ने हाथ जोड़कर कहा- शांति से घर जाओ, सुविधाएं नहीं मिलने से मचा है बवाल
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

Abhishek Kumar, HAJIPUR: बिहार के वैशाली के महनार गर्ल्स स्कूल में बैठने की जगह नहीं होने पर बबाल थमने का नहीं ले रहा है। दूसरे दिन भी हंगामे की स्थिति बनी रही। स्कूल में छात्राएं गर्मी की वजह से बेहोश भी हो रही थी। सुबह प्रार्थना के बाद टीचर्स ने सभी बच्चियों को हाथ जोड़कर करीब उपस्थित सभी छात्राओं को घर भेज दिया। सभी छात्राएं बिना पढ़ाई किए ही स्कूल से अपने-अपने घर चली गईं।
स्कूल में उपस्थिती 75 प्रतिशत अनिवार्य है आज नवमी क्लास में 650 छात्राएं उपस्थित हुई थीं। जिसके कारण नवमी क्लास को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि महनार गर्ल्स हाई स्कूल में कुल नामांकन 2083 है जबकि स्कूल की क्षमता सिर्फ 600 ही है हाल ही में शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर महासचिव के के पाठक लगातार स्कूलों का दौरा कर रहे हैं इस स्थिति में महनार के गर्ल्स स्कूल की स्थिति दयनीय है स्कूल में न ही तो पंखा की व्यवस्था है और न ही स्कूल में बैठने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध है।
स्कूल में 75 % उपस्थिती नहीं रहने पर पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति और फॉर्म से वंचित कर दिया है, जिसको लेकर भारी संख्या में छात्राएं स्कूल पहुंचकर अपनी 75% उपस्थिति दर्ज करना चाहती हैं लेकिन स्कूल में मूलभूत सुविधा नहीं रहने के कारण छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं महनार एसडीएम के द्वारा कल यह भी कहा गया था कि दो शिफ्ट में स्कूल का संचालन किया जाएगा। कल जमकर छात्राओं ने महनार में उत्पाद मचाया था। वहीं छात्राओं के मुताबिक स्कूल में भारी गर्मी के कारण छात्रा बेहोश भी हो जाती हैं। गर्मी में बिना पंखा और मूलभूत सुविधा नहीं मिलने के कारण छात्राओं को परेशानी का सामना को करना पड़ता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: