---विज्ञापन---

बिहार

खाकी भी सुरक्षित नहीं: बिहार में लेडी कांस्टेबल की सरेराह गोली मारकर हत्या, हैरान कर देने वाली है वजह

कटिहार: मुंगेर में बुधवार देर शाम सरेराह एक लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वाली की पहचान प्रभा भारती के रूप में हुई है। उसे गले पर दो गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। महिला […]

कटिहार: मुंगेर में बुधवार देर शाम सरेराह एक लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वाली की पहचान प्रभा भारती के रूप में हुई है। उसे गले पर दो गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

महिला पुलिसकर्मी ने की थी थाने में शिकायत

जानकारी के मुताबिक प्रभा भारती ने महिला थाने में पूर्व प्रेमी द्वारा तंग करने की शिकायत की थी। पुलिस ने दो बार आरोपी युवक को समझाया भी था। लेकिन वह प्रभा का खुद से दूर जाना बर्दाशत नहीं कर पा रहा था। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का लग रहा है। हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।

---विज्ञापन---

हत्यारा केवल मारने के मकसद से आए थे

पुलिस के अनुसार प्रभा भारती मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। उसे गेड़ाबाड़ी- कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक के पास सामने से गोली मारी गई। गोली मारने वाले वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। छानबीन में घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। प्रभा के कानों में ईयरफोन लगे थे। शव के पास उसका मोबाइल और बैग पड़ा था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारा केवल उसे मारने के मकसद से आया था।

First published on: Feb 09, 2023 04:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola