'पुजारी नहीं, केयर टेकर था, CCTV में खुद बाहर जाता दिखा'; गोपालगंज मर्डर केस में SP का बयान वायरल

Gopalganj Priest Murder Latest Update: पुजारी की हत्या मामले में गोपालगंज पुलिस का बयान सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। जानिए पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची?

Bihar Gopalganj Priest Murder

Bihar Gopalganj Priest Murder

Bihar Gopalganj Priest Murder Latest Update: बिहार के गोपालगंज में मंदिर के पुजारी को अगवा करके बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। 5 दिन बाद उसकी लाश बहुत बुरी हालत में मिली। वहीं पुजारी की हत्या होने से भड़के लोगों ने खूब बवाल काटा। नेशनल हाईवे जाम करके तोड़-फोड़ की। फायरिंग और आगजनी भी हुई। तनाव का माहौल देखकर 10 थानों की पुलिस इलाके में तैनात करनी पड़ी। अब मामले की जांच कर रही पुलिस का बयान सामने आया है, जो वायरल हो रहा है, क्योंकि पुलिस चौंकाने वाला खुलासा कर रही है।

विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गोपालगंज के SP स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मनोज शाह मंदिर का पुजारी नहीं, केयर टेकर था। वह मंदिर में रात को सोता था। मंदिर की देखभाल करता था। CCTV फुटेज में वह खुद मंदिर का दरवाजा लॉक करके बाहर जाता दिखा। इसके बाद उसकी लाश मिली। हत्या तो की गई है, लेकिन इसकी वजह मंदिर से जुड़ी जमीन का विवाद हो सकता है। जांच के लिए SIT गठित की है। जल्द ही वारदात का खुलासा करेंगे। कुछ लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं, जल्दी सच सामने आएगा। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

यह है मामला

बिहार के जिला गोपालगंज के थाना दानापुर के मांझा गांव में रहने वाला मनोज कुमार शिव मंदिर में पुजारी था, लेकिन वह 11 दिसंबर की शाम से गायब था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच करते हुए पुलिस के हाथ मंदिर की CCTV फुटेज लगी, जिसमें वह आधी रात को मंदिर से बाहर जाता दिखा। इसके बाद तलाश करने के दौरान 16 दिसंबर की सुबह मनोज का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला।

विज्ञापन

मनोज की लाश काफी बुरी हालत में थी। उसके साथ काफी बर्बरता की गई थी। गर्दन के पास गोली लगी थी। उसकी दोनों आंखें निकाल ली गईं थी। गुप्तांग काट दिया गया था। पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। शव की हालत देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने बवाल काटा और आगजनी-पथराव-तोड़-फोड़ करके अपना गुस्सा जाहिर किया।

मनोज कुमार के भाई अशोक कुमार भाजपा के मंडल अध्यक्ष और गांव के पूर्व मुखिया हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी, जिसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ