उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, बोले- पार्टी को गिरवी रखकर RJD के सामने किया सरेंडर

Bihar, Bihar News, Upendra Kushwaha, Nitish Kumar Bihar CM, Virasat bachao Naman Yatra, Bihar Yatra, RJD, JDU
विज्ञापन

Bihar: जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने पार्टी जेडीयू गिरवी रख दी है और खुद को आरजेडी के सामने सरेंडर कर दिया है।

दरअसल, जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय लोक समता दल बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को अररिया जिले के फारबिसगंज पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन

दिखने लगा भयावह मंजर, अभी तो आरजेडी आधी सरकार में

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब आरजेडी सरकार में गठबंधन में है, तब बिहार में फिर से कानून व्यवस्था का भयावह मंजर दिखने लगा है। यह हाल तब क्या होगा, जब नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे। नीतीश के साथ रहने वालों का क्या हश्र होगा? वह झलक दिख रही है।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में रहते उन्होंने आईना दिखाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जिन कारणों से उन्होंने पार्टी छोड़ी उन्हीं कारणों को बताते हुए जदयू की नेत्री ने भी शुक्रवार को पार्टी छोड़ी है।

इसलिए जदयू की हो रही दुर्गति

उन्होंने कहा कि जदयू में दो चार लोग हैं जो अपनी उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं। अब जदयू का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने इसका मूल कारण नीतीश कुमार के बिहार को गलत रास्ते पर ले जाने का निर्णय बताया। इसी कारण से पार्टी की दुर्गति हो रही है।

विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर की विरासत को नहीं संभाल सके नीतीश

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा से लैस जननायक कर्पूरी ठाकुर की जो विरासत थी, उस विरासत को बचाने के लिए ही 90 के दशक में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन लालू प्रसाद ने अपनी ताकत का इस्तेमाल आम जनों के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए किया। जिसकी दुर्गति वह भुगत रहे हैं।

नीतीश के फैसलों से जनता भयभीत

समाजवादी विचारों के कारण ही लालू प्रसाद के राजद शासनकाल के बाद लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया। लेकिन राजनीति के अंतिम समय में नीतीश कुमार के निर्णय से लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पहले का कार्यकाल काफी अच्छा रहा, लेकिन अंतिम समय में लिए गए फैसले से जनता भयभीत और दहशत में है।

विज्ञापन

यात्रा में बढ़ रहा कारवां

अपने यात्रा के बारे में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चंपारण के भीतहरवा आश्रम से यात्रा की शुरुआत की गई थी और लगातार विरासत बचाओ नमन यात्रा का कारवां बढ़ रहा है। उन्होंने यात्रा को आकर्षण और समर्पण के अपेक्षा ज्यादा मिलने की बात कही।

अररिया से अरुण कुमार की एक रिपोर्ट।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ