हिंदी न्यूज़/प्रदेश/बिहार/Bihar Election 2025: राजापाकर सीट पर खत्म हुई फ्रेंडली फाइट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी बनीं महागठबंधन की उम्मीदवार
बिहार
Bihar Election 2025: राजापाकर सीट पर खत्म हुई फ्रेंडली फाइट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी बनीं महागठबंधन की उम्मीदवार
बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होना है। अभी तक कई सीटों पर महागठबंधन ने दो-दो सहयोगी दलों ने अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं। अब राजापाकर सीट पर स्थिति साफ हुई है। यह सीट कांग्रेस के खाते में गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
बिहार चुनाव में महागठबंधन सीटों की स्थिति साफ करने में जुटा हुआ है। अभी तक 11 सीटों पर महागठबंधन आपस में लड़ रहा था। अब एक सीट पर स्थिति साफ हुई है। राजापाकर सीट पर कांग्रेस और सीपीआई ने अपने अपने उम्मीदवार उतारे थे। अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने राजापाकर विधानसभा सीट को कांग्रेस के खाते में दे दिया है। आरजेडी ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी।
राजापाकर सीट पर कांग्रेस ने प्रतिमा कुमार और सीपीआई ने मोहित पासवान को उतारा था। आरजेडी ने पत्र जारी कर बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमार को महागठबंधन का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। बिहार में इस वक्त 11 सीटों पर महागठबंधन के दो घटक दलों के उम्मीदवारों में ही टकराव है। ऐसे में अपने ही उम्मीदवारों के लिए और अपने के ही खिलाफ पत्र जारी करना पड़ रहा है।
अब महागठबंधन में 10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट बची हुई है। इसमें से 5 सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी की सीधी फाइट चल रही है। हालांकि बाकी सीटों पर अभी तक कांग्रेस, सीपीआई या आरजेडी की तरफ से कोई स्थिति साफ नहीं की गई है। पहले चरण का चुनाव 6 नवबंर को और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होना है। दोनों चरणों में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख भी निकल गई है। ऐसे में देखना है कि महागठबंधन चुनाव से पहले सहयोगी दलों में सामान्जय कैसे बिठा पाएगा।