---विज्ञापन---

बिहार angle-right

नीतीश के दिल में एक बार फिर उमड़ा बीजेपी के लिए प्यार, बिहार के CM बोले- जब तक जिंदा हूं, BJP से रहेगी दोस्ती

Bihar CM Nitish Kumar Love Once Again Surged for BJP: भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि राजनीतिक मतभेद है।

---विज्ञापन---

Bihar CM Nitish Kumar Love Once Again Surged for BJP: आखिरकार नीतीश कुमार के मन में क्या है? मोतिहारी में गुरुवार को नीतीश कुमार ने मंच से कहा कि वे जब तक जिंदा हैं, तब तक भाजपा नेताओं से उनकी दोस्ती बनी रहेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को कोसते हुए कहा कि उन्होंने तो मेरी बात ही नहीं सुनी थी। वो तो 2014 में जब नयी सरकार बनी, तो मेरी बात मानी गयी।

नीतीश कुमार आज मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं थीं। समारोह में संबोधन के दौरान नीतीश कुमार का भाजपा के प्रति एक बार फिर प्रेम छलका। नीतीश कुमार ने भाजपा सांसद राधामोहन सिंह के तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमरा दोस्ती कहियो खत्म होगा, जब तक हम जीवित हैं, आप लोगों के साथ मेरा संबंध रहेगा।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार के बयान के बाद बिहार की राजनीति में आया भूचाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के बयान पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मीडिया खबर को अलग तरह से पेश करती है। बीजेपी मुग़ालते में न रहे। उन्होंने सांसद को इशारा करके अपनी बात को रखा है, इसलिए उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

उधर, बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लगता है कि अब नीतीश कुमार को आभास हो गया है कि वह क्या कर रहे हैं और भाजपा ने बिहार के लिए क्या कुछ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चाणक्य बन कर चंद्रगुप्त के हाथ में सत्ता को सौपता रहा है। बिहार में जंगल राज था, भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार का साथ दिया। जंगल राज को हटाया। यह बात यहां की जनता भी जानती है और नीतीश कुमार भी जानते हैं।

---विज्ञापन---

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को जो कुछ आज आभास हुआ है और जो कुछ उन्होंने बोला है, वह पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग ही बिहार के विकास के लिए काम किए हैं। केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार ने लगातार बिहार के विकास के लिए काम किया है।

सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार से मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं

वहीं, नीतीश के बयान के बाद भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि राजनीतिक मतभेद है। भाजपा सिद्धान्त से चलने वाली पार्टी है, जबकि कुछ लोग गैंग चलाते हैं। बता दें कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कई मौके आए हैं, जब राजद और जदयू के नेता अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे के सामने आए हैं। वहीं, अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे में नीतीश कुमार का ये बयान कई सवालों को भी जन्म दे रहा है।

---विज्ञापन---

पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

First published on: Oct 19, 2023 03:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola