Bihar: औरंगाबाद में बाल्टी भर मिला कारतूस, पुलिस का दावा- सुरक्षाबलों पर हमले की थी तैयारी

Bihar Police, Action Against Naxalites, Bullets Recovered In Aurangabad, Aurangabad News, bihar, naxal, naxal attack, bihar news, bihar news live, bihar police, bihar jharkhand news, naxals,

बरामद कारतूस के साथ बिहार पुलिस, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान।

Bihar: बिहार (Bihar) में अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस, CRPF और STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन में पुलिस ने मदनपुर के चक्रबंधा के जंगल में एक पहाड़ी गुफा में पत्थरों के बीच छिपाकर रखा बाल्टी भर जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि आशंका है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश बनाई थी। इसीलिए कारतूस छिपाकर रखे गए थे। फिलहाल पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

https://twitter.com/bihar_police/status/1621789108736786433?s=20&t=esU5W1kLE7dcrU1L7gzf2g

खूफिया इनपुट पर चलाया सर्च ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि बाल्टी से सेमी ऑटोमैटिक राईफल के कुल 1,178 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने कहा कि खुफिया इनपुट मिला था कि मदनपुर थाना के लंगुराही और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही है। इसी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ की 47वीं वाहिनी, 205 कोबरा वाहिनी, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ-गया की 159वीं वाहिनी, एसटीएफ तथा आरएफटी, पटना की संयुक्त टीम ने लंगुराही एवं आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान ही यह बरामदगी हुई है।

अज्ञात नक्सलियों को बनाया गया आरोपी

इस मामले में मदनपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। अज्ञात नक्सलियों को आरोपी बनाया गया है। इस छापेमारी अभियान से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ