यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिहार के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली ये 6 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल; देखें लिस्ट

Bihar 6 Special Express Trains Canceled: रेलवे ने महाकुंभ-2025 के श्रद्धालुओं के लिए रैकों के इस्तेमाल के लिए पूर्व मध्य रेलवे की 6 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को दिसंबर 2024 आखिर तक कैंसिल कर दिया है।

Bihar News
विज्ञापन

Bihar 6 Special Express Trains Canceled: बिहार के उन लोगों के एक बड़ी खबर सामने आई है, जो महाकुंभ-2025 में जाने के लिए ट्रेन का रास्ता चुनने वाले हैं। वैसे तो महाकुंभ-2025 को लेकर रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन के लिए काफी बड़े लेवल पर तैयारी की गई है। महाकुंभ-2025 में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने महाकुंभ-2025 के श्रद्धालुओं के लिए रैकों के इस्तेमाल के लिए पूर्व मध्य रेलवे की 6 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को दिसंबर 2024 आखिर तक कैंसिल कर दिया है।

6 एक्सप्रेस ट्रेनें हुई कैंसिल

कैंसिल होने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट में दरभंगा-दौराई स्पेशल (05537), दौराई-दरभंगा स्पेशल (05538), सहरसा-सरहिंद स्पेशल (05565), सरहिंद-सहरसा स्पेशल (05566), झंझारपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल (05573) और पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल स्पेशल (05574) शामिल है। इसमें दरभंगा-दौराई स्पेशल (05537) का परिचालन 14 से 28 दिसंबर तक, दौराई-दरभंगा स्पेशल (05538) का परिचालन 15 से 29 दिसंबर तक, सहरसा-सरहिंद स्पेशल (05565)का परिचालन 12 से 26 दिसंबर तक, सरहिंद-सहरसा स्पेशल (05566) का परिचालन 14 से 28 दिसंबर तक, झंझारपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल (05573) का परिचालन 14 से 31 दिसंबर तक और पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल (05574) का परिचालन 14 से 31 दिसंबर तक परिचालन रद्द किया गया है।

Advertisment

इन ट्रेनों का हुआ ट्रेनों के रुट डायवर्ट

वहीं, पीडीडीयू-प्रयागराज जंक्शन के बीच कुछ ट्रेनों के रुट डायवर्ट भी किया गया है। जैसे पंडित दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज जंक्शन के बीच थर्ड लाइन पर काम किया जा रहा है। इसकी वजह से पटना और कामख्या जैसी जगहों से चलने वाली 3 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ