Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बेगूसराय: ससुराल आए जीजा ने चचेरी साली से किया दुष्कर्म, SP ने आरोपी पर लिया एक्शन

बिहार के खगड़िया से बेगूसराय स्थित ससुराल आए जीजा ने साली के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Author
Edited By : Deepti Sharma Updated: Apr 3, 2025 09:43
begusarai news
begusarai news

बिहार के खगड़िया से बेगूसराय स्थित ससुराल आए जीजा ने चचेरी साली के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलिया थाना क्षेत्र का है। खगड़िया जिला के पसराहा निवासी उमा रंजन पासवान का ससुराल बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में है। बताया गया कि इसी दौरान जीजा अपनी पड़ोस की रहने वाली साली के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का हुआ मेडिकल चेकअप

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद सूचना बलिया थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उमा रंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी और पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने दी जानकारी

बलिया थाने की सब इंस्पेक्टर निशा कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक ने ससुराल के बगल वाले घर में घुसकर चचेरी साली के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में एसपी मनीष ने कहा है कि मामला दर्ज कर बलिया DSP नेहा कुमारी के नेतृत्व में जांच-पड़ताल और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पटना: महावीर मंदिर खुलने का समय बदला, रामनवमी पर भक्तों के लिए की गई स्पेशल व्यवस्था

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 09:43 AM

संबंधित खबरें