बिहार: उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, आरा में फेंके गए पत्थर

kushwaha
विज्ञापन

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उनके काफिले पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा किया तो बदमाश मौके से भाग गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कुशवाहा ने एक ट्वीट में कहा, अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले।

Advertisment

विज्ञापन

खबर के मुताबिक जब उपेंद्र कुशवाहा का काफिला गुजर रहा था तब लोगों ने उन्हें काले झंड़े दिखाए। उपेंद्र कुशवाहा, जिन्होंने मानव संसाधन विकास विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया, जदयू-राजद महागठबंधन में शामिल हो गए और अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल-यूनाइटेड में विलय कर दिया।

हालांकि, कुशवाहा ने हाल ही में महागठबंधन के भीतर राजद के बढ़ते दबदबे पर आपत्ति जताई है। वह नीतीश कुमार पर हमलावर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ