Avalanche: पहाड़ों पर भारी हिमस्खलन से तबाही! कश्मीर में दो लड़कियां जिंदा दबीं, उत्तराखंड में भी हाल-बेहाल

Avalanche

Avalanche: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहाड़ी इलाकों में एक के बाद एक हो रही प्राकृतिक घटनाओं से सभी की नींद उड़ गई है। अब ताजा मामला जोशीमठ के ऊपरी इलाके धौलीगंगा का है। यहां बड़े स्तर पर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। यह इलाका जोशीमठ से करीब 50 किमी की दूरी पर है। वहीं कश्मीर में हिमस्खलन से दो लड़कियां जिंदा दब ई हैं।

विज्ञापन

धौलीगंगा नदी की सहायक नदी कुंती पर हुआ हिमस्खलन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में मलारी के पास धौली गंगा की सहायक नदी पर हिमस्खलन हुआ है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में चमोली जिले के सीमावर्ती गांव मलारी के पास सोमवार को हिमस्खलन हुआ है। यहां के जिला सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि मलारी के पास धौली गंगा नदी की एक सहायक नदी कुंती पर हिमस्खलन हुआ।

विज्ञापन

जोशीमठ में 50 किमी की दूरी पर हुआ हिमस्खलन

हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि हर साल इस वक्त कुंती नदी पर हिमस्खलन आम बात है। जानकारी के मुताबिक जोशीमठ से एक सड़क मलारी तक जाती है, जो धंसावग्रस्त शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर नीती घाटी में स्थित है।

विज्ञापन

गंगोत्री और बद्रीनाथ में भी गिरी बर्फ

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक धौली गंगा के अलावा उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी भारी बर्फबारी से मंदिर और इसके आसपास का इलाका बर्फ की चादर से ढक गया है। वहीं गंगोत्री मंदिर और आसपास के इलाके में भी भारी बर्फबारी हुई है। इसके कारण तापमान के साथ पूरे इलाके में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कश्मीर के कारगिल में हिस्खलन से तबाही

इसके अलावा कश्मीर के कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लड़कियां जिंदा दब गईं। जबकि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बर्फबारी और भूस्खलन के कारण कश्मीर घाटी से हवाई और सड़क संपर्क सोमवार को कट गया। रिपोर्ट के अनुसार घाटी और जम्मू के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है।

ट्रेन संचालन के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

जबकि मैदानी इलाकों में कल रात से बारिश हो रही है। घाटी में ट्रेन सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। बर्फबारी और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा तापमान भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ