टाइम पर पूरा होगा काम..., बिहार में वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त?

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग राज्य में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय पर काम चल रहा है।

bihar news
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम निर्धारित समय पर चल रहा है, जबकि विपक्ष की चिंता है कि वोटर लिस्ट से बाहर रखे गए मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हैं।

Advertisment

बिहार में विशेष सघन रिव्यू प्रोग्राम के तहत वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का प्रोसेस पूरी सख्ती के साथ किया जा रहा है। यह पूरी जानकारी CEC ज्ञानेश कुमार ने देते हुए बताया कि SIR का काम बिना बाधा चल रहा है। किसी को भी इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस पूरे प्रोसेस में लगभग 1 लाख प्रशिक्षित बीएलओ (Booth Level Officer) और 1 लाख स्वयं सेवकों को लगाया गया है। इनके अलावा बिहार के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर भी पूरे अभियान की अच्छे से निगरानी कर रहे हैं।

एक महीने चलेगा रिव्यू प्रोग्राम

बता दें, इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में वोटर लिस्ट में रिव्यू का काम हो रहा है। जिसके तहत 25 जून से लेकर 26 जुलाई तक अधिकारी घर-घर सर्वे करेंगे। उसके बाद 1 अगस्त को वोटर लिस्ट का फॉर्मेट पब्लिश्ड किया जाएगा। वहीं इसके लिए टाइम लिमिट 1 अगस्त से एक सितंबर तक फाइनल की गई है।

कब है आखिरी वोटर लिस्ट की डेट?

जबकि चुनाव आयोग आखिरी वोटर लिस्ट 30 सितंबर को पब्लिश्ड करेगा। उसके बाद आखिरी वोटर लिस्ट की नेशनल और स्टेट लेवल राजनीतिक दलों को भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही ये लिस्ट ईसीआई/सीईओ की वेबसाइट पर भी मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ