बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें चुनाव से संबंधित सभी जरूरी पहलुओं पर चर्चा की गई।

bihar assembly elections

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अमृत लाल मीणा ने भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गुरुवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में दोनों प्रमंडलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट ली गई। इसमें मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य और आदर्श आचार संहिता के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इस बार चुनाव में शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित करें। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कम दिन बचे हैं, लिहाजा सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने जिलों में वाहनों की चेकिंग अलग-अलग वक्त पर शुरू करने के साथ-साथ बॉर्डर चेकपोस्ट को भी फंक्शनल करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि आर्म्स होल्डर के घर पर जाकर वेरिफिकेशन कराएं।

प्रचार-प्रसार की व्यवस्था जरूर करें- विनोद सिंह गुंजियाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रचार-प्रसार पर खासतौर पर जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि घर घर जा कर गणना प्रपत्र शीघ्र भरवा कर एवं एकत्रित कर समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शहरी इलाकों में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था जरूर करें। कूड़ा गाड़ियों में जिंगल के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार होना चाहिए। चुनाव में वोट देने को लेकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।

लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए सभी स्तर पर मुहिम चलाने की जरूरत है। वहीं, डीजीपी विनय कुमार ने हिस्ट्रीशीटर, कुख्यात अपराधियों और भगोड़ों समेत अन्य सभी अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आर्म्स एक्ट के मामलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पीडी ट्रायल मामलों में फोकस करने पर बल दिया। सभी थानों को चुनाव के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया। सभी एसपी से सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर खासतौर से चौकसी बरतने के लिए कहा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ