दिल्ली में एनकाउंटर, कुख्यात नंदू गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार; जानें मंजीत गैंग से क्यों है दुश्मनी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नंदू गैंग के 2 बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। यह मुठभेड़ दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई। दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं।

delhi police news

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नंदू गैंग के 2 बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। यह मुठभेड़ दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में घायल बदमाश कुछ दिनों पहले बवाना में हुई गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे की हत्या में शामिल था। दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

कब हुई थी मुठभेड़? 

यह मुठभेड़ दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए कई बड़े चेहरों से मिला हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, इससे पहले बवाना में कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या की गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। दिल्ली पुलिस को जब इनके नेटवर्क का पता चला, तो वह इन्हें अरेस्ट करने आई थी। इस बात की जब नंदू गैंग को भनक लगी तो वो लोग भागने की कोशिश करने लगे। जिससे जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने ने भी पुलिस पर गोलियां चलाईं, लेकिन पैर में गोली लगने से दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन

काफी टाइम से एक्टिव है नंदू गैंग

दिल्ली में नंदू गैंग हमेशा चर्चा में रहता है। यह गैंग कई हत्याओं, रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस काफी समय से इनके पीछे लगी हुई थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज सफलतापुर्वक इस गैंग के 2 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की भी जांच कर रही है। नंदू गैंग का दबदबा विदेश में भी एक्टिव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ