हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bhabua Election Result 2025: भभुआ में BJP ने बचा ली अपनी सीट, भरत ब‍िंद 80039 वोटों के साथ जीते

Bhabua Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 में आज भभुआ विधानसभा सीट के नतीजे जारी कर द‍िए गए हैं. भभुआ सीट से भरत ब‍िंद 80039 वोटों के साथ जीते हैं.

विज्ञापन
Bhabua Vidhansabha Constituency

Live Updates

20:43 (IST) 14 Nov 2025

भाजपा ने भभुआ सीट बरकरार रखी, भरत बिंद 80039 वोटों से जीते

नतीजे आ गए हैं और भाजपा भभुआ सीट बरकरार रखने में कामयाब रही है. भाजपा के भरत बिंद ने 80039 वोट पाकर इस सीट से जीत हासिल की है.

16:17 (IST) 14 Nov 2025

Bhabua Election Result 2025 Live : भाजपा उम्मीदवार भरत बिंद आगे

Bhabua Election Result 2025 Live : भभुआ में मतगणना जारी है. स्थिति के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार भरत बिंद, राजद उम्मीदवार बीरेंद्र कुमार सिंह से 20219 वोटों से आगे चल रहे हैं.

15:29 (IST) 14 Nov 2025

Bhabua Election Result 2025 Live Update: भाजपा के भरत बिंद राजद के बीरेंद्र कुमार सिंह से 17877 वोटों से आगे

Bhabua Election Result 2025 Live Update: भभुआ में भाजपा के भरत बिंद फिलहाल आगे चल रहे हैं. राजद के बीरेंद्र कुमार सिंह फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं. दोनों उम्मीदवारों के बीच 17877 वोटों का अंतर है.

13:04 (IST) 14 Nov 2025

Bhabua Election Result 2025 Live Update: पीछे होते जा रहे भरत

Bhabua Election Result 2025 Live Update: मतगणना के शुरुआती रुझान में बीजेपी के भरत बिंद काफी आगे चल रहे थे. लेक‍िन अब वो काफी पीछे होते जा रहे हैं.

13:03 (IST) 14 Nov 2025

Bhabua Election Result 2025 Live Update: चुनावी मतगणना में भरत बिंद बड़े अंतर से पीछे

Bhabua Election Result 2025 Live Update: भभुआ में भाजपा के भरत बिंद की स्थिति अभी खराब है. मतगणना अभी भी जारी है और राजद के बीरेंद्र कुमार सिंह, भरत बिंद से 10956 की बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.

09:01 (IST) 14 Nov 2025

Bhabua Election Result 2025 Live : AIMIM नेता मुर्शीद आलम को जीत का भरोसा

Bhabua Election Result 2025 Live : रुझान आने शुरू हो गए हैं. AIMIM नेता मुर्शीद आलम को 100 प्रतिशत जीत की उम्‍मीद है. दोपहर 12 बजे तक सब कुछ साफ हो जाएंगे नतीजे.

Bhabua Election Result 2025 : भभुआ विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. भाजपा उम्मीदवार भरत बिंद ने कुल 80039 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने राजद उम्मीदवार बीरेंद्र कुमार सिंह को 24415 वोटों के अंतर से हराया.

भभुआ Election Key Candidate 2025

भभुआ विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी के भरत बिंद और आरजेडी के बीरेंद्र कुमार सिंह के बीच जंग देखने को मिलेगी. साल 2020 विधानसभा चुनावों में बीजेपी की मौजूदा विधायक रिंकी रानी पांडे को आरजेडी के भरत बिंद ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इस बार भरत बिंद आरजेडी छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं और चुनावी मैदान में हुंकार भर रहे हैं. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी की तरफ से जैनेंद्र कुमार आर्य चुनाव लड़ रहे हैं. 

Bhabua Election Result 2020

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटविजेता पार्टी का वोट %जीत अंतर %
भारत बिंदराजद (RJD)57,56133%5.8%
रिंकी रानी पांडेभाजपा (BJP)47,516——
बीरेंद्र कुमार सिंहरालोसपा (RLSP)37,014——

Bhabua Election Result 2015

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटविजेता पार्टी का वोट %जीत अंतर %
आनंद भूषण पांडेभाजपा (BJP)50,76834.6%5.3%
डॉ. प्रमोद कुमार सिंहजदयू (JD(U))43,024——
भारत बिंदबसपा (BSP)29,983——

भभुआ के जातीय समीकरण कैसे हैं?

कैमूर जिले के भभुआ शहर में उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है. साल 1957 में भभुआ विधानसभा क्षेत्र की सीट की स्थापना हुई थी. इस जगह कोइरी और कुर्मी जातियों का प्रभाव माना जाता है तो वहीं ब्राह्मण और कायस्थ जैसी ऊंची जातियों का भी प्रभाव नजर आता है. भभुआ के मतदाताओं की बात करें तो मुसलमानों की आबादी 8.2 फीसदी है, अनुसूचित जातियां 22.25 फीसदी हैं और 2.09 फीसदी मतदान अनुसूचित जनजातियों से आते हैं. इस क्षेत्र में भी शहरी मतदाता बेहद कम हैं तो वहीं ग्रामीण प्रभाव बहुत ज्यादा नजर आता है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola