---विज्ञापन---

WPL 2023, MI vs GG: मुंबई का विजयी रथ रोकने के लिए उतरेगी गुजरात की टीम, जानें कब और कैसे देखें लाइव

WPL 2023 MI vs GG: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इसमें मुंबई इंडियंस जीत के लय को बरकरार […]

WPL 2023 MI vs GG: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इसमें मुंबई इंडियंस जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी। मुंबई चार मैच खेलने उतरी है और सभी में जीत हासिल की है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

वहीं स्नेह राणा की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स की टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। टीम को लीग में 4 मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात जाएंट्स 2 अंक और -3.397 नेट रनरेट के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। ऐसे में ये मैच उनके लिए सेमीफाइनल की रेस में आगे रहने के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – BAN vs ENG 3rd T20: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच आज, भारत में घर बैठे ऐसे देखें लाइव

पहले मैच में मुंबई ने दर्ज की थी विशाल जीत

इस टूर्नामेंट का पहला मैच इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया था जिसके जवाब में गुजरात की टीम पत्तों की तरह बिखर गई थी और उन्हें 144 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023: लगातार 5 हार के बावजूद एलिमिनेटर के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है RCB? जानिए

WPL 2023 GG vs MI Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

WPL 2023 GG vs MI Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 14, 2023 08:59 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola