नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑएन मॉर्गन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। संन्यास के पीछे उनके खराब फॉर्म को बजह बताई गई। लेकिन जैसे ही वे फिर से मैदान में उतरे गेंदबाजों की सामत आ गई। ‘द हण्ड्रेड’ में खेलने उतरे मॉर्गन ने तबाही मचा दी। अपनी पारी के बदौलत उन्होंने टीम को जीत दिलाई।
मॉर्गन की मार-धाड़ से ये भरपूर पारी लंदन स्प्रिट और ओवल इंन्विंसिबल के मैच में देखने को मिली। यहां सिर्फ 29 गेंदों पर ही मॉर्गन ने कत्लेआम मचाया है। ओवल इन्विंसिबल के खिलाफ लंदन स्प्रिट के कप्तान ऑएन मॉर्गन ने बल्लेबाजी के दौरान 29 गेंदों का सामना किया। इन 29 गेंदों पर उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 162 से भी ज्यादा का रहा। उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके जड़े और कुल 46 रन बनाए।
और पढ़िए –CWG 2022: इंडियन रेसलर्स के दंगल से दहली दुनिया, बर्मिंघम में लहराया तिरंगा
100 गेंदों वाले इस टूर्नामेंट में मॉर्गन ने कमाल की पारी खेली। उनकी टीम लंदन स्प्रिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में ओवल इन्विंसिबल की टीम लक्ष्य से 3 रन दूर रह गई।
संन्यास के बाद ऑएन मॉर्गन का ये उनका पहला मैच था। ऑएन मॉर्गन टी20 वर्ल्ड कप 2022 तक इंग्लैंड के कप्तान बने रहना चाहते थे। लेकिन फिटनेस और फॉर्म का हवाला देकर उनपर दवाब बनाया गया। बता दें कि ऑएन मॉर्गन ने नेदरलैंड्स में खेली गई वनडे सीरीज में कप्तानी की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines