CWG 2022: सेमीफाइनल में दिनदहाड़े 'बेईमानी', शूटआउट में बवाल के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का टूटा सपना

ind (5)

नई दिल्ली: बर्मिंघम में खेले जा रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। या साफ-साफ कहें तो भारत को जानबूझ कर हराया गया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ एकतरफा निर्णय ने देश की बेटियों का सपना तोड़ दिया। पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से हराया।

विज्ञापन

फुल टाइम तक बराबर था स्कोर
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार पांचवीं बार फाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम भले ही गोल्ड मेडल जीतने की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन अब भी वो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर सकती है। सेमीफाइनल मुकाबले में पहले तीन क्वार्टर तक 1-0 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी की और वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में गोल दाग स्कोर 1-1 कर दिया। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।

विज्ञापन

विज्ञापन

शूटआउट में हुई बेईमानी

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पेनल्टी स्ट्रोक पर चूक गई थी। भारतीय कप्तान सविता ने शानदार बचाव किया था, मगर अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया को फिर से पहला स्ट्रोक दिया, क्योंकि टाइमर अभी तक शुरू नहीं हुआ था। इसके बाद दूसरा मौका मिलने पर ऑस्ट्रेलिया ने गोल दाग दिया। इसके बाद दो और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गोल दाग दिया। टीम इंडिया का मनोबल टूटा और भारतीय टीम शूटआउट में 3-0 से हार गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोच ने किया शिकायत
शूटआउट में भारत के लिए नेहा, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी गोल नहीं कर सकीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एम्ब्रोसिया मालोन, एमी लॉटन और कैटलीन नोब्स ने गोल दाग दिया। शूटआउट में जो हुआ उसे लोग चीटिंग बता रहे हैं। साथ ही फैंस भारत के जज्बे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। भारत के कोच को भी समझ नहीं आया कि ये क्या हुआ। उन्होंने रेफरी से शिकायत की। लेकिन रेफरी ने कुछ भी सुनने से मना कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ