नई दिल्ली: बिहार की राजनीति ने एक बार फिर से करवट ली है। नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके साथ राजद सुप्रीमों लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी CM की शपथ ली। 32 साल के तेजस्वी दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। लेकिन राजनीति से पहले तेजस्वी क्रिकेट की पिच पर अपना किस्मत आजमा चुके हैं। उनका क्रिकेट से गहरा नाता रहा है।
और पढ़िए – CSA T20 League: साउथ अफ्रीका में चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे यह 2 तूफानी बल्लेबाल, जानें नाम
विराट कोहली के साथ खेले
पटना में जन्मे तेजस्वी की पढ़ाई दिल्ली से हुई। तेजस्वी 11 साल की उम्र में सीनियर कोच एमपी सिंह के पास क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे। कोच सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तेजस्वी अपने सुरक्षा गार्डों को खेल के मैदान से दूर रहने के लिए कहते थे, ताकि दूसरे लड़कों का ध्यान भंग न हो। उस दौरान धोनी का क्रेज था तो तेजस्वी भी धोनी की तरह लंबे बाल रखते थे। उनहें दिल्ली की अंडर 15 क्रिकेट टीम के लिए चुना गया था। टीम के साथियों की मानें तो तेजस्वी की वजह से उनकी टीम पहले सीजन में कई मुकाबले जीती थी, जिसमें कैप्टन विराट कोहली थे। अंडर-15 टीम ने बाद में नेशनल चैंपियनशिप भी जीती थी, जिसमें उन्होंने ईशांत शर्मा के साथ मैच जिताऊ पारी साझा की थी।
और पढ़िए – भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार क्यों हो रहे बदलाव? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई ‘अंदर की बात’
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रहे फ्लॉप
उनके कई दोस्तों का मानना था कि तेजस्वी एक दिन क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी बनेंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बिहार के डिप्टी सीएम में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। उन्होंने यह मैच साल 2009 में झारखंड के लिए खेला। रांची में रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग में विदर्भ के खिलाफ अपनी डेब्यू पारी में सिर्फ 1 रन बना पाए और LBW हो गए। गेंदबाजी में भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 5 ओवरों की गेंदबाजी की, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिले। मैच की दूसरी इनिंग में तेजस्वी ने 19 रनों की पारी खेली। तेजस्वी यादव ने दो लिस्ट-ए और चार टी-20 मुकाबले भी खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्य स्कोर 19 रन है।
दिल्ली डेयरडेविल्स से है पुराना नाता
साल 2008 में देश में आईपीएल लॉन्च हुआ। नई-नई टीमों को युवा खिलाड़ियों की तलाश थी। तेजस्वी यादव को दिल्ली डेयरडेयविल्स ने अपने साथ जोड़ा। वे 2008 से 2012 तक टीम के साथ जुड़े रहे। लेकिन उन्हें कभी भी प्लेइंग इलेवन में चांस नहीं मिला। तेजस्वी को उस समय बड़े-बड़े क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला। मैच के दौरान वे अपनी टीम के खिलाड़ियों को पानी पिलाया करते थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines