भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार क्यों हो रहे बदलाव? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई 'अंदर की बात'

Untitled(4)

Rohit Sharma: 27 अगस्त से होने वाले एशिया कप 2022 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। टीम में हो लगातार हो रहे बदलावों और बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत बनाने को कप्तान का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे साल भर क्रिकेट मैचों के आयोजन को देखते हुए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाना जरूरी है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘फॉलो द ब्लूज’ में कहा कि हम बहुत क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है। ऐसे में हमें खिलाड़ियों को रोटेट करना होगा। रोहित शर्मा ने आगे कहा कि इससे (रोटेट करने से) हमारी बेंच स्ट्रेंथ को खेलने का मौका मिलता है। इसलिए हम इंटरनेशनल लेवल पर इतने सारे खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।

कप्तान ने कोच राहुल को लेकर कही ये बात

कप्तान शर्मा ने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में हो। यही वह योजना है जिसकी हम कोशिश कर रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि राहुल द्रविड़ की सोच भी मेरी तरह ही है और इससे मेरा काम आसान हो गया।

 

गौरतलब है कि पिछले टी 20 विश्व कप के ग्रुप चरण से टीम इंडिया बाहर हो गई थी, यही वजह है कि भारत अपनी टीम में खिलाड़ियों के साथ लगातार प्रयोग कर रहा है, जिसमें चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट की भी भूमिका रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ