Asia Cup से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम का सबसे घातक गेंदबाज हुआ चोटिल
Edited By Bhoopendra Rai

Shaheen Shah Afridi injured
Edited By Bhoopendra Rai

Shaheen Shah Afridi injured
Shaheen Shah Afridi injured: एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम के लिए चिंताजनक खबर है। टीम के सबसे घातक गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हैं और वह दरलैंड्स के खिलाफ दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। इससे पहले भी उनकी चोट को लेकर अपडेट आया था, लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है।
पीसीबी ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान की टीम दुनिया के तीसरे नंबर के वनडे गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की सेवाओं के बिना होगी। वह घुटने की चोट के कारण पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के दौरान उन्हें लगी थी।
टीम में शाहीन की गैरमौजूदगी पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि यह युवाओं के लिए आगे आने और अपना कौशल दिखाने का मौका है।
पाकिस्तान और नींदरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का पहला पहला मैच 16 अगस्त यानी आज है, वहीं दूसरा मुकाबला 18 और तीसरा मैच 21 अगस्त को खेला जाना है।
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी और जाहिद महमूद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: