Rishabh Pant: टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसे मौका मिलेगा, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। इस मसले पर कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक सस्पेंस बरकरार रखा है। आईपीएल 2022 के पहले तक पंत टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद थे, लेकिन जब से टीम इंडिया में DK की एंट्री ने समीकरण बदल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

DK न सिर्फ जबरदस्त फॉर्म में हैं बल्कि वह इस बार फिनिशर के रोल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एशिया कप में जहां पंत को कार्तिक पर तरजीह दी गई थी। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने डीके पर भरोसा जताया है। डीके के फॉर्म और फिनिश को देखते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी मिली थी, उस पर वह खरे भी उतरे हैं।

विज्ञापन

ऋषभ पंत को किया जा रहा इग्नोर?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम इंडिया ने टी 20 सीरीज जीती तो कप्तान रोहित ने ट्रॉफी दिनेश कार्तिक को सौंप दी थी, जबकि पंत टीम से थोड़ा अलग-थलग नजर आएए। इसका एक क्रिकेट फैन ने वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया है कि टीम इंडिया में इस दिग्गज खिलाड़ी को इग्नोर किया जा रहा है।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसे मौका देंगे रोहित शर्मा?

टीम इंडिया 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज के लिए भी पंत और कार्तिक दोनों ही टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि वह चाहते हैं इन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच टाइम मिले, जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों पुख्ता रहें। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में इन दोनों में से किसे प्लेइंग XI में तरजीह मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ