T20 World Cup 2022: IND vs PAK महामुकाबले के लिए तैयार हो रहा बड़ा स्टेडियम, सामने आई फोटोज, 1 लाख लोग देख सकेंगे

T20 World Cup 2022 India vs Pakistan match

T20 World Cup 2022 India vs Pakistan match

T20 World Cup 2022: टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारी जोरों पर है। इस बड़े आयोजन से पहले सभी टीमें अलग-अलग दोरे पर हैं। भारत जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलेगी तो वहीं पाकिस्तान फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीमों का ये पहला मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप में किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस खास मैच के लिए ग्राउंड को तैयार किया जा रहा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में करीब 1 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है। वर्ल्ड कप के लिए स्टेडियम में अभी से तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की फोटोज आईं सामने

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। जारी की गई कुछ फोटो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम और पिच को अच्छे से तैयार किया जा रहा है। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मैच के लिए ग्राउंड्समैन भी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान पिछले 5 मुकाबले

पिछले पांच मुकाबलों में टीम इंडिया ही पाकिस्तान पर भारी पड़ी है। पांच मुकाबलों में से 3 भारत जबकि 2 मैचों में पाकिस्तान को सफलता मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ