---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ऋषभ पंत किए गए एयरलिफ्ट, अब मुंबई के इस अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बुधवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में लाया गया। उन्हें एयरलिप्ट कर यहां सुरक्षित पहुंचाया गया।बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्जरी से गुजरेंगे और बाद में […]

---विज्ञापन---

मुंबई: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बुधवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में लाया गया। उन्हें एयरलिप्ट कर यहां सुरक्षित पहुंचाया गया।बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्जरी से गुजरेंगे और बाद में लिगामेंट टियर की प्रक्रिया से गुजरेंगे और उनकी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के दौरान उनकी मेडिकल टीम द्वारा निगरानी की जाएगी।

इन एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज 

जानकारी के मुताबिक मुंबई में डॉ दिनशॉ पारदीवाला, प्रमुख, खेल चिकित्सा केंद्र और निदेशक आर्थोस्कोपी उनका इलाज कर रहे हैं। बीसीसीआई ऋषभ की रिकवरी प्रक्रिया में सहायता और तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इस अवधि के दौरान उसे हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

---विज्ञापन---

अभी तक मैक्स देहरादून में थे 

बता दें ऋषभ, 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद घायल हुए थे। जिन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती कराया गया था। हादसे के समय वह कार में अकेले थे। हादसे के समय वह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास कार डिवाइडर से टकरा गई थी।  क्रिकेटर के माथे पर दो कट लगे थे, उनके दाहिने घुटने, टखने, पैर के अंगूठे और पीठ में लिगामेंट फट गया है।

First published on: Jan 04, 2023 09:32 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola