Ranji Trophy Final: सौराष्ट्र ने जीता 'रणजी का रण', टीम इंडिया से बाहर हुए जयदेव उनादकट ने बरपाया कहर

Ranji Trophy Final

Ranji Trophy Final

विज्ञापन

Ranji Trophy Final: सौराष्ट्र ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को अपना दूसरा रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। सौराष्ट्र ने बंगाल को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही यह टीम पिछले तीन सीजन में दूसरी बार चैंपियन बनी है।

टीम इंडिया से बाहर हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने मैच में दूसरी पारी में 6/85 सहित नौ विकेट लिए।

Advertisment

सौराष्ट्र का दूसरा रणजी ट्रॉफी खिताब 

यह सौराष्ट्र का दूसरा रणजी ट्रॉफी खिताब है। सौराष्ट्र की पिछली जीत 2019-20 सीज़न में थी जब उन्होंने पहली पारी की बढ़त के आधार पर बंगाल को हराया था। पिछले 10 सीज़न में सौराष्ट्र पांच मौकों पर फ़ाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन

कप्तान जयदेव उनादकट ने नौ विकेट लिए

फाइनल मुकाबले में बंगाल ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में सौराष्ट्र ने 404 रन जड़ दिए। वहीं, बंगाल की टीम दूसरी पारी में 241 रन ही बना पाई। ऐसे में सौराष्ट्र ने दूसरी पारी एक विकेट खोकर 14 रन बनाए और फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने नौ विकेट लिए और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन

बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने लड़ाई की लेकिन हार की टाल नहीं सके। उन्होंने 68 रन की पारी खेली। वहीं अनुस्टुप मजूमदार ने 61 रन बनाया। इससे पहले सुबह के सत्र में बंगाल के बल्लेबाज शाहबाज अहमद (27) को रन आउट करने के बाद उनादकट ने टीम को रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ